{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ma, Mozey Aur Khwab | Prashant Purohit","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/30f66fd8\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":132,"description":"माँ, मोज़े, और ख़्वाब | प्रशांत पुरोहित \n\nमाँ के हाथों से बुने मोज़े \nमैं अपने \nपाँवों में पहनता हूँ, सिर पे रखता हूँ। \nमेरे बचपन से कुछ बुनती आ रही है,\nसब उसी के ख़्वाब हैं \nजो दिल में रखता हूँ। \nपाँव बढ़ते गए, \nमोज़े घिसते-फटते गए,\nहर माहे-पूस में \nएक और ले रखता हूँ। \nमैं माँगता जाता हूँ, \nवो फिर दे देती है -\nऔर एक नया ख़्वाब \nनए रंगो-डिज़ाइन में \nमेरे सब जाड़े नए-नए \nफूले-फूले, गर्म-गर्म \nताज़े बुने मोज़ों की मौज में कटते हैं \nकल मैंने माँ से कहा, \nपाँवों का बढ़ना रुक गया है \nअब नए मोज़े नहीं चाहिएँ। \nमाँ बोली, \nचलना नहीं, पाँवों का बढ़ना रुका है,\nऔर जाड़ा भी अभी कहाँ चुका है,\nहर बरस जो आता है!\nमेरे डिज़ाइन तो अभी और बाक़ी हैं, \nवो सभी डिज़ाइन तुझे पहनाऊँगी \nजाड़े से ज़्यादा चलते हैं मोज़े, \nयह मैं मौसम को साबित कर दिखलाऊँगी। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}