{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chai Ke Pyale Mein | Rajkamal Chowdhary","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/322ae644\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":"चाय के प्याले में । राजकमल चौधरी\n\nदुख करने का असली कारण है : पैसा\n\n- पहले से कम चीज़ें ख़रीदता है।\nकश्मीरी सेब दिल के मरीज़ को चाहिए\n\nतो क्या हुआ? परिश्रम अब पहले से कम\nपैसे ख़रीदता है। हम सबके लिए काम\n\nइतना ही बचा है कि सुबह वक़्त पर शेव\nकर सकें। शाम को घर में चाय, और\n\nपड़ोसिनों के बारे में घरेलू कहानियाँ,\nहज़ार छोटे दंगे-फ़साद होते हैं, इतिहास\n\nऔर आर्थिक सभ्यता को उजागर करने\nके लिए—एक बड़ी लड़ाई नहीं होती।\n\nआदमी केले ख़रीदने में व्यस्त रहता है,\n(और) बीते हुए, और नहीं बीते हुए\n\nके बीच कड़ी बनकर एक छोटी-सी\nमक्खी पड़ी रहती है, चाय के अधख़ाली\n\nप्याले में!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}