{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aao, Chale Hum | Gyanendrapati","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/325dba72\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":136,"description":"आओ, चलें हम - ज्ञानेन्द्रपति\nआओ, चलें हम\nसाथ दो क़दम\nहमक़दम हों\nदो ही क़दम चाहे\nदुनिया की क़दमताल से छिटक\nहाथ कहाँ लगते हैं मित्रों के हाथ\nघड़ी-दो घड़ी को\nघड़ीदार हाथ -- जिनकी कलाई की नाड़ी से तेज़\nधड़कती है घड़ी\nवक़्त के ज़ख़्म से लहू रिसता ही रहता है लगातार\nकहाँ चलते हैं हम क़दम-दो क़दम\nउँगलियों में फँसा उँगलियाँ\nउँगलियों में फँसी है डोर\nसूत्रधार की नहीं\nकठपुतलियों की\nहथेलियों में फँसी है\nएक बेलन\nज़िन्दगी को लोई की तरह बेलकर\nरोटी बनाती\nकिनकी अबुझ क्षुधाएँ\nउदरंभरि हमारी ज़िन्दगियाँ\nभस्म कर रही हैं\nबेमकसद बनाए दे रही हैं\nखास मकसद से\nआओ, विचारें हम\nमाथ से जोड़कर माथ\nदो क़दम हमक़दम हों हाथ से जोड़े हाथ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}