{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Namak | Anamika","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/34f38ee4\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":154,"description":"नमक - अनामिका\n\nनमक दुख है धरती का और उसका स्वाद भी!\nपृथ्वी का तीन भाग नमकीन पानी है\nऔर आदमी का दिल नमक का पहाड़\nकमज़ोर है दिल नमक का,\nकितनी जल्दी पसीज जाता है!\nगड़ जाता है शर्म से \nजब फेंकी जाती हैं थालियाँ\nदाल में नमक कम या ज़रा तेज़ होने पर!\nवो जो खड़े हैं न-\nसरकारी दफ्तर-\nशाही नमकदान हैं।\nबड़ी नफ़ासत से छिड़क देते हैं हरदम\nहमारे जले पर नमक!\nजिनके चेहरे पर नमक है-\nपूछिए उन औरतों से-\nकितना भारी पड़ता है उनको\nउनके चेहरे का नमक!\nजिन्हे नमक की कीमत\nकरनी होती है अदा-\nउन नमकहलालों से\nरंज रहता   है महासागर।\nदुनिया में होने न दीं उन्होंने क्रांतियाँ,\nरहम खा गए दुश्मनों पर!\nगाँधी जी जानते थे नमक की कीमत\nऔर अमरूदों वाली मुनिया भी!\nदुनिया में कुछ और रहे-न-रहे-\nरहेगा नमक-\nईश्वर के आँसू और आदमी का पसीना-\nये ही वो नमक है कि जिससे \nथिराई रहेगी ये दुनिया।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}