{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Palayan | Keki N Daruwalla | Translation - Shivam Tomar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/357de69c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":176,"description":"पलायन । केकी एन. दारूवाला\nअनुवाद : शिवम तोमर\n\nपलायन हमेशा मुश्किल होते हैं\nकिसी भी सूखे या महामारी\n\nया ख़ुद सन् सैंतालीस से पूछ लीजिए\nचाहे तो अभिलेखों में देख लीजिए\n\nअगर पलायन न होते\nतो क्या चिंतन-मनन के लिए पर्याप्त इतिहास होता?\n\nसमय में पीछे जाना भी\nउतना ही मुश्किल होता है\n\nजो अब भी सरगोधा, झेलम और मियाँवाली के\nचक्कर लगाया करते हैं\n\nपूछिए उन लोगों से\nकि पुरानी ईंटों में से झाँकते अजनबी लोग\n\nकैसे बा-मुरव्वत होकर कहते हैं :\nसर, यह अब भी आपका ही घर है!\n\nजब आप उस समय के बारे में सोचते हैं\nजिसे अब समय कहना ठीक नहीं\n\n(क्यूँकि वह पत्थर की तरह\nठोस और अपरिवर्तनीय है,\n\nउसमें जीवन की नब्ज़ नहीं है)\nमन विषादग्रस्त हो जाता है\n\nबिल्कुल सावन की उन घटाओं की तरह\nजो बिना बारिश के आकाश में छायी रहती हैं\n\nमाँ पूछा करती थी :\nक्या मुझे नानी याद हैं?\n\nकि कैसे मैं रसोई के चक्कर लगाया करता था\nकि कैसे मैं नानी के हाथों सिंके पकौड़ों को\n\nप्लेट में ठंडाने का समय दिए बिना ही\nउठाकर भाग जाया करता था\n\nक्या मुझे नानी बिल्कुल याद नहीं हैं?\nमेरी स्मृति की आवेगहीनता देखकर\n\nमाँ का उतरा हुआ चेहरा और उतर जाता है\nअब मेरे सपनों में आकर\n\nकोई मुझसे सवाल करता है :\nक्या मुझे माँ याद है?\n\nमुझे समझ नहीं आता\nइस सवाल का सामना कैसे करूँ\n\nवर्षों के बीच पलायन करना भी\nउतना ही मुश्किल होता है","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}