{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Gaon Gaya Tha Main | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3591d185\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":150,"description":"गाँव गया था मैं | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nगाँव गया था मैं\nमेरे सामने कल्हारे हुए चने-सा आया गाँव\nअफसर नहीं था मैं\nन राजधानी का जबड़ा\nमुझे स्वाद नहीं मिला\nयुवतियों के खुले उरोजों\nऔर विवश होंठों में\nअँधेरे में ढिबरी- सा टिंमटिमा रहा था गाँव\nउड़े हुए रंग-सा\nपुँछे हुए सिंदूर-सा\nसूखे कुएँ-सा\nजली हुई रोटी - सा\nहँड़िया में खदबदाते कोदौ के दाने-सा गाँव\nबतिया रहे थे कुछ समझदार लोग\nअपने मवेशियों और पुआल\nऔर आर्द्रा और हस्त नक्षत्र के बारे में\nकउड़े के चारों ओर\nगॉँव गया था मैं\nमेरे सामने आए\nनहारी पर खटते बच्चे\nखाँसते बूढ़े\nपुलिस से भयभीत युवक\nपति-पत्नी, बाप-बेटे\nखेत-मेड़, सास- पतोह\nजाति-कुजाति, पर - पट्टीदारी\nलेन-देन के झगड़े\nभूल गया मैं बिरहा चैती\nहोली दीवाली\nमेला ताजिया\nखेत की हरियाली\nमुझे याद आया\nसीमेंट और कंकरीट का\nअपना पुख्ता शांत शहर\nमैं परेशान था\nकविता लिखना आसान था\nमेरे लिए गाँव पर\nमैं भागा सुबह-सुबह ही\nबिना किसी को बताए\nपहली गाड़ी से\nराजधानी की ओर।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}