{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Jadein | Rajendra Dhodapkar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/365a357e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":110,"description":"जड़ें | राजेंद्र धोड़पकर\n\nहवा में बिल्कुल हवा में उगा पेड़ \nबिल्कुल हवा में, ज़मीन में नहीं \nबादलों पर झरते हैं उसके पत्ते \nलेकिन जड़ों को चाहिए एक आधार और वे \nकिसी दोपहर सड़क पर चलते एक आदमी के \nशरीर में उतर जाती हैं \nउसके साथ उसके घर जाती हैं जड़ें \nऔर फैलती हैं दीवारों में भी \nआदमी झरता जाता है दीवारों के पलस्तर-सा \nजब भी बारिश होती है \nउसके स्वप्नों में पत्ते झरते हैं बादलों से \nजब दोपहर में आदमी चला जाता है शहर में खपने \nतब एक फल गिरता है आँगन में \nसुनसान धूप में \nऔर उसके सोते हुए बच्चे की आवाज़ खाने दौड़ती है उसे ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}