{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":" Mangal Gaan | Ashok Vajpayi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/36e46f9c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":131,"description":" मंगल गान - अशोक वाजपेयी\nनदी गा रही है\nनदी से नहा कर लौटता देव-शिशु गा रहा है \nकिनारे के किसी झुरमुट में अदृश्य एक चिड़िया गा रही है\nनदी तक जाती पगडंडी अपनी हरी घास में धीरे से गा रही है\nनदी पर झलकता रक्तिम सूर्यास्त गा रहा है\nफ़ीकी सी आभा लिए उभरता अर्धचंद्र गा रहा है\nगा रहे हैं सभी एक असमाप्य मंगलकामना\n\nमुझे सुनाई नहीं देता पृथ्वी का आकाश का मंगल गान?\nसुनता हूँ विलाप,चीख पुकार, चीत्कार \nसुनाई नहीं देता कोई मंगल गान!\nलगता है सुनाई दे रहा है ईश्वर का सिसकना, आकाश का कोने में जाकर बिलखना,\nपृथ्वी का अपने निबिड़ एकांत में चीखना।\nसुनाई नहीं देता कोई मंगल गान। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}