{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kivaad | Kumar Ambuj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/37aac562\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":"किवाड़ | कुमार अम्बुज\n\nये सिर्फ़ किवाड़ नहीं हैं \nजब ये हिलते हैं \nमाँ हिल जाती है \nऔर चौकस आँखों से \nदेखती है—‘क्या हुआ?’ \nमोटी साँकल की \nचार कड़ियों में \nएक पूरी उमर और स्मृतियाँ \nबँधी हुई हैं \nजब साँकल बजती है \nबहुत कुछ बज जाता है घर में \nइन किवाड़ों पर \nचंदा सूरज \nऔर नाग देवता बने हैं \nएक विश्वास और सुरक्षा \nखुदी हुई है इन पर \nइन्हें देख कर हमें \nपिता की याद आती है। \nभैया जब इन्हें\nबदलवाने का कहते हैं\nमाँ दहल जाती है\nऔर कई रातों तक पिता\nउसके सपनों में आते हैं\nये पुराने हैं \nलेकिन कमज़ोर नहीं \nइनके दोलन में \nएक वज़नदारी है \nये जब खुलते हैं \nएक पूरी दुनिया \nहमारी तरफ़ खुलती है \nजब ये नहीं होंगे \nघर \nघर नहीं रहेगा। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}