{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ullanghan | Rajesh Joshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/388c64ee\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":249,"description":"उल्लंघन - राजेश जोशी\n \nउल्लंघन कभी जानबूझकर किये और कभी अनजाने में \nबंद दरवाज़े बचपन से ही मुझे पसंद नहीं रहे\nएक पाँव हमेशा घर की देहरी से बाहर ही रहा मेरा \nव्याकरण के नियम जानना कभी मैंने ज़रूरी नहीं समझा \nऔर इसी कारण मुझे दीमक के कीड़ों को खाने की लत नहीं लगी \nऔर किसी व्यापारी के हाथ मैंने अपना पंख देकर उन्हें खरीदा नहीं \nबहुत मुश्किल से हासिल हुई थी आज़ादी \nऔर उससे भी मुश्किल था हर वक़्त उसकी हिफाज़त करना \nकोई न कोई बाज़ झपट्टा मारने, आँख गड़ाए बैठा ही रहता था \nकिसी न किसी डगाल पर\nकोई साँप रेंगता हुआ चुपचाप चला आता था घोंसले तक अंडे चुराने \nमैंने तो अपनी आँख ही तब खोली जब सविनय अवज्ञा के आह्वान पर \nसड़कों पर निकल आया देश \nउसके नारे ही मेरे कानों में बोले गए पहले शब्द थे \nमुझे नहीं पता मैं कितनी चीज़ों को उलांघ गया \nउलांघी गई चीज़ों की बाढ़ रुक जाती है ऐसा माना जाता था  \nकई बार लगता है कि उल्लंघन की प्रक्रिया \nउलटबाँसी बनकर रह गई है हमारे मुल्क में\nहमने सोचा था कि लाँघ आए हैं हम \nबहुत सारी मूर्खताओं को \nअब वो कभी सिर नहीं उठाएंगी  \nलेकिन एक दिन वो पहाड़ सी खड़ी नज़र आईं \nऔर हम उनकी तलहटी में खड़े बौने थे \nलेकिन ये न समझना कि मैं हताश होकर बैठ जाऊँगा \nउल्लंघन की आदत तो मेरी रग-रग में मौजूद है \nबंदर से आदमी बनने की प्रक्रिया के बीच इसे \nअपने पूर्वजों से पाया है मैंने \nमैं एक कवि हूँ और कविता तो हमेशा से ही \nएक हुक़्म-उदूली है \nहुक़ूमत के हर फ़रमान को ठेंगा दिखाती \nकविता उल्लंघन की एक सतत प्रक्रिया है \nव्याकरण के तमाम नियमों और भाषा की तमाम सीमाओं का उल्लंघन करती \nये अपनेआप ही पहुँच जाती है वहाँ \nजहाँ पहुँचने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था मैंने \nएक कवि ने कहा था कभी कि \nस्वाधीनता घटना नहीं, प्रक्रिया है \nउसे पाना होता है बार-बार, लगातार \nतभी से न जाने कितने नियमों की \nअविनय-सविनय अवज्ञा करता पहुँचा हूँ मैं यहाँ तक।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}