{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Saundarya Ka Aashcharyalok | Savita Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/39407ed6\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":149,"description":"सौंदर्य का आश्चर्यलोक | सविता सिंह\n\nबचपन में घंटों माँ को निहारा करती थी\nमुझे वह बेहद सुंदर लगती थी\n\nउसके हाथ कोमल गुलाबी फूलों की तरह थे\nपाँव ख़रगोश के पाँव जैसे\n\nउसकी आँखें सदा सपनों से सराबोर दिखतीं\nउसके लंबे काले बाल हर पल उलझाए रखते मुझे\n\nयाद है सबसे ज़्यादा मैं उसके बालों से ही खेला करती थी\nउसे गूँथती फिर खोलती थी\n\nजब माँ नहा-धोकर तैयार होती\nसाड़ी बाँधती\n\nमेरे लिए वह विश्व का सुंदरतम दृश्य होता\nजिसके रंगों और ख़ुशबुओं में मैं यूँ खो जाती\n\nजैसे कोई एलिस आश्चर्यलोक में\nजब मैं थोड़ी बड़ी हुई\n\nमुझे अपनी बड़ी बहन दुनिया की सबसे सुंदर\nलड़की लगने लगी\n\nउसकी लगभग सोने जैसी देह\nअपनी दमक से संसार को भरती\n\nउसे भी मैं घंटों देखती जब वह तैयार होती\nनहा-धोकर लगभग माँ की तरह ही\n\nअपने लंबे बालों को सुखाती सँवारती बाँधती\nउसकी आँखें माँ की आँखों से भी ज़्यादा\n\nस्वप्निल दिखतीं\nअब मुझे अपनी बेटियाँ इतनी सुंदर लगती हैं\n\nकि मैं उनके पाँवों को चूमती रहती हूँ\nमन ही मन ख़ुश होती हूँ\n\nकि एक स्त्री हूँ\nऔर घिरी हूँ इतने सौंदर्य से।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}