{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pustakein | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3a088275\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":154,"description":"पुस्तकें | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\n\nनहीं, इस कमरे में नहीं \nउधर \nउस सीढ़ी के नीचे \nउस गैरेज के कोने में ले जाओ\nपुस्तकें \nवहाँ नहीं, जहाँ अँट सकती फ्रिज \nजहाँ नहीं लग सकता आदमकद शीशा\nबोरी में बाँधकर \nचट्टी से ढककर \nकुछ तख्ते के नीचे \nकुछ फूटे गमलों के ऊपर \nरख दो पुस्तकें\nले जाओ इन्हें तक्षशिला-विक्रमशिला \nया चाहे जहाँ \nहमें उत्तराधिकार में नहीं चाहिए पुस्तकें \nकोई झपटेगा पासबुक पर \nकोई ढूँढ़ेगा लॉकर की चाभी \nकिसी की आँखों में चमकेंगे खेत \nकिसी में गड़े हुए सिक्के \nहाय-हाय, समय \nबूढ़ी दादी-सी उदास हो जाएँगी \nपुस्तकें\nपुस्तकों !\nजहाँ भी रख दें वे \nपड़ी रहना इंतजार में\nआएगा कोई न कोई \nदिग्भ्रमित बालक ज़रूर \nकिसी शताब्दी में \nअँधेरे में टटोलता अपनी राह\nस्पर्श से पहचान लेना उसे \nआहिस्ते-आहिस्ते खोलना अपना हृदय\nजिसमें सोया है अनंत समय \nऔर थका हुआ सत्य \nदबा हुआ गुस्सा \nऔर गूँगा प्यार \nदुश्मनों के जासूस \nपकड़ नहीं सके जिसे ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}