{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Titliyon Ki Bhasha | Mayank Aswal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3c8b9361\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"तितलियों की भाषा | मयंक असवाल\n\nयदि मुझे तितलियों कि भाषा आती \nमैं उनसे कहता \nतुम्हारी पीठ पर जाकर बैठ जाएं\nबिखेर दें अपने पंखों के रंग \nजहाँ जहाँ मेरे चुम्बन की स्मृतियाँ \nशेष बची हैं \nताकि वो जगह \nइस जीवन के अंत तक \nमहफूज रहे।\nमहफूज़ रहे, वो हर एक कविता \nजिन्होंने अपनी यात्राएँ \nतुम्हारी पीठ से होकर की \nजिनकी उत्पत्ति तुमसे हुई \nऔर अंत तुम्हारे प्रेम के साथ\nयदि मौन की कोई \nसाहित्यिक भाषा होती \nतो मेरा प्रेम, तुम्हारे लिए \nअभिव्यक्ति की कक्षा में \nपहला स्थान पाता\nतुम्हारी आंखों से सीखे \nहुए मौन संवाद पर लिखता \nमैं एक लंबा सा निबंध \nइतना लंबा की, वो निंबध \nउपन्यास बन जाता \nऔर हमारा प्रेम \nएक जीवंत मौन कहानी\nमुझे हमेशा से \nआदम जात के शब्दों में \nशोर महसूस हुआ है \nतुमने बताया की \nप्रेम और भावनाओं की भाषा \nउत्पत्ति से मौन रही \nतुम उसी मौन से होकर \nमेरी हर कविता का हिस्सा बनी।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}