{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Khushi Kaisa Durbhagya | Manglesh Dabral","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3d3dbf9f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":164,"description":"खुशी कैसा दुर्भाग्य | मगलेश डबराल \n\nजिसने कुछ रचा नहीं समाज में\nउसी का हो चला समाज\nवही है नियन्ता जो कहता है तोडँगा अभी और भी कुछ\nजो है खूँखार हँसी है उसके पास\nजो नष्ट कर सकता है उसी का है सम्मान\nझूठ फ़िलहाल जाना जाता है सच की तरह\nप्रेम की जगह सिंहासन पर विराजती घृणा\nबुराई गले मिलती अच्छाई से\nमूर्खता तुम सन्तुष्ट हो तुम्हारे चेहरे पर उत्साह है।\nघूर्तता तुम मज़े में हो अपने विशाल परिवार के साथ\nप्रसन्न है पाखंड कि अभी और भी मुखौटे हैं उसके पास\nचतुराई कितनी आसानी से खोज लिया तुमने एक चोर दरवाज़ा \nक्रूरता तुम किस शान से टहलती हो अपनी ख़ूनी पोशाक में\nमनोरोग तुम फैलते जाते हो सेहत के नाम पर\nख़ुशी कैसा दुर्भाग्य\nतम रहती हो इन सबके साथ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}