{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Political And Physical Maps Of India | Priyankshi Mohan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3d45fe14\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":140,"description":"पॉलिटिकल एंड फिज़ीकल मैप्स ऑफ इंडिया।  प्रियंक्षी मोहन \n\nअखबार के पीछे से\nभेदती हैं पिता की आँखें\nएक समय के बाद\nमाँ के हाथ की बनी\nगर्म, फूली हुई रोटियां भी\nफफोले सी नज़र आती है\nनकारेपन में इतना\nघूम लिया है शहर कि\nप्रेम करने के लिए तो\nमिल जाता है एक कोना\nमिल ही जाता है \nपर, \"क्या करते हो बेटा?\"\nजैसे सवालों से छुपने के\nलिए दूर दूर तक कोई\nजगह नज़र नहीं आती है\n\"दरवाज़े बाई तरफ खुलेंगे\"\nहर रोज़  सुन सुनकर भी\nपता नहीं चलता कि\nआखिर जाना किस तरफ है\nराशन की दुकान में\nजैसे ताखों से झांकते हैं चूहे\nउसी तरह बाप के दिलाए\nहुए महंगे कपड़ों की खाली\nजेबों से  बटुए झांकते है\nभाइयों पर ज़िम्मा है\nबहनों को ब्याहने का\nऔर बहनों को\nहोने वाले पतियों की\nबहनों का दहेज़ बनवाने का \n \nहम उलझे थे सदा\nऔर उलझे ही रहेंगे\nऊन के गोलों की तरह\nहम देश बदलने का\nजज़्बा रखने वाले युवा\nएक दिन दिखते ही देखते\nपॉलिटिकल और फिज़ीकल\nमैप्स ऑफ इंडिया में बदल ही जाते हैं","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}