{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kitabein | Tanwir Sheikh Ilham","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/3d7fb88c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":125,"description":" किताबें।  तनवीर शेख़ 'इल्हाम’ \n\nकिताबें पढ़ा करों\nये तार्किक बनाती हैं तुम्हें\nऔर बनाती हैं मार्मिक तुम्हारे विचारों को\nताकि तुम अपने अधिकार को\nअपने कर्तव्य को समझ सको, परख सको\nकिताबें पढ़ा करों\nक्योंकि ये तुम्हें साँचे में ढालकर\nतुम्हारे व्यक्तित्व को और अद्वितीय बनाती है\nठीक उस कुम्हार की तरह जो\nखुरदुरी मिट्टी को साँचकर\nउसका मोल बढ़ाते हैं\nतो तुम पढ़ो किताबें\nजितनी हो सके पढ़ो \nताकि तुम ख़ुद को जान सको\nऔर जान सकों अपने हृदय की चाहत को\nताकि लड़कर जीत सकों उस समाज से\nजिसने तुम्हें जकड़े रखा है\n\nतो तुम पढ़ो...\nऔर तब तक मत रुको\nजब तक तुम उस आसमाँ को पा न लो\nजो तुम्हारा ही है\nऔर आत्मसात कर लो कि\nये किताबें क्रांति है\nइसे पढ़ने वाला\nइसे समझने वाला\nऔर इसका प्रयोग करने वाला\nहर एक मनुष्य क्रांतिकारी है!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}