{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Keerti ka Vihan Hun | Kanhaiya Lal Pandya 'Suman'","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/408fe6bd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":156,"description":"कीर्ति का विहान हूँ | स्व. कन्हैया लाल पण्ड्या ‘सुमन’\n\nमैं स्वतंत्र राष्ट्र की कीर्ति का विहान हूँ।\n\nकाल ने कहा रुको\nशक्ति ने कहा झुको\nपाँव ने कहा थको\nकिन्तु मैं न रुक सका, न झुक सका, न थक सका\nक्योंकि मैं प्रकृति प्रबोध का सतत् प्रमाण हूँ\nकीर्ति का विहान हूँ।\n\nभीत ने कहा डरो\nज्वाल ने कहा जरो\nमृत्यु ने कहा मरो\nकिन्तु मैं न डर सका, न जर सका, न मर सका\nक्योंकि राष्ट्र भाग्य-व्योम का ज्वलंत प्राण हूँ\nकीर्ति का विहान हूँ।\n\nले नवीन साधना\nले नवीन कामना\nले नवीन भावना\nनाश से न मैं फिरा, न मैं गिरा, न मैं डरा\nक्योंकि मैं सृजन नवीन का अजर निशान हूँ\nकीर्ति का विहान हूँ।\n\nमैं नया तूफ़ान हूँ\nमैं नया वितान हूँ\nमैं नया विधान हूँ\nदेश के सौभाग्य का भूत-वर्त-भावी हूँ\nराष्ट्र के सघन तिमिर के नाश में प्रधान हूँ\nकीर्ति का विहान हूँ।\n\nमैं नया विकास हूँ\nमैं नया प्रकाश हूँ\nमैं नवीन आश हूँ\nमैं नवीन दृश्य हूँ, भविष्य हूँ, मनुष्य हूँ\nक्योंकि मैं क्षितिज अनन्त सा नया वितान हूँ\nकीर्ति का विहान हूँ।\nमैं स्वतंत्र राष्ट्र की कीर्ति का विहान हूँ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}