{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Nayi Sanskriti | Doodhnath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/40be92a1\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":187,"description":"नई संस्कृति । दूधनाथ सिंह\n\nआसमान में बसा हुआ नगर\nनिर्वसन हवा को नींव में चुनवा कर,\n\nआपस में टकराते, जूझते\nमकान।\n\nबँधे हुए कुत्तों का मुँह नोचते व्यवसायी\nजूतों के तल्लों में सोना चिपकाए\n\nकंधों पर लादे—\nमसान।\n\nबेतहाशा भागती हुई भीड़\nअमर-बेलि की काली लतरों पर,\n\nऔर दुहरे चुटीले अँधेरे में गुँथे हुए\nपीली रोशनी के बियाबान।\n\nढेर-सा सवेरा—अलकतरे से पुती किवाड़ों की\nफटी सनद में पिरोया-सा।\n\nभीतर एक गाए गए मौसम, एक वेगातुर धर्म,\nएक मर्यादित स्वार्थ की झूठी पहचान।\n\nशिशिर के बूढ़े पर्दे के पीछे\nऋतुओं का एक ख़ाबगाह\n\nसभी जगह कत्थक या गरबा की अनगिन मदमाती मुद्राएँ\nऔर वसंत की ओस में नम एक सड़क का गुन-गुन गान।\n\nफिर बहुत दिन बाद\nनींव में मरी हुई\n\nनिर्वसन हवा...\nटूटा हुआ नगर-कंकाल-आसमान।\n\nअमर बेलि की काली लतरों पर\nअँधेरी रोशनियों में उगते\n\nजंगली पेड़ों की तरह\nइंसान।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}