{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ma | Padma Sachdeva","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/40dcfbe5\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":147,"description":"माँ । पद्मा सचदेव\n\nबुलाने के लिए कई नाम हैं\n\nजिसे पुकारो बोलता भी है\nपर एक नाम ऐसा है जिसे पुकारो तो\n\nसब चौकन्ने हो जाते हैं\nसभी सोचते हैं ये नाम मेरे लिए तो नहीं\n\nमाँ... माँ... माँ...\nओ लड़के\n\nओ बेटा\nवह मेरी बेटी\n\nकहाँ मर गई हो\nमाँ माँ माँ कहता जब कोई बच्चा\n\nगली में से निकलता है\nसड़क पार करता है\n\nया पहाड़ चढ़ता है\nपहाड़ उतरकर आँगन में आ खड़ा होता है\n\nतब माँ एकदम सुबह के गुलाब की तरह\nखिल उठती है\n\nदोनों दरवाज़े थाम कर देखती है\nगलियों में जाते, गुल्ली-डंडा घुमाते, गिट्टे उछालते\n\nमाँ माँ कहकर लिपट जाते हैं\nमाँ को सब एक तरह से ही बुलाते हैं\n\nमधुरता में नहला कर, चाव से भर कर\nज़रा-सा डर कर आतुरता से\n\nमाँ... माँ... माँ\nबछड़ा रंभाता है बां बां बां\n\nगाय कई बार रस्सी तोड़ने का यत्न करती है\nमालिक का कोई डर नहीं रहता\n\nकोई भी उलझन हो, कोई भी ख़ुशी हो, कोई भी उम्र हो\nकहता है माँ, माँ कहाँ हो तुम माँ\n\nहाय बाप कोई नहीं कहता","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}