{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Seekh | Balraj Sahni","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/42079574\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":114,"description":"सीख | बलराज साहनी \n\nवैज्ञानिकों का कथन है कि\nडरे हुए मनुष्य के शरीर से\nएक प्रकार की बास निकलती है\nजिसे कुत्ता झट सूँघ लेता है\nऔर काटने दौड़ता है।\n\nऔर अगर आदमी न डरे\nतो कुत्ता मुँह खोल\nमुस्कुराता, पूँछ हिलाता\nमित्र ही नहीं, मनुष्य का\nग़ुलाम भी बन जाता है।\n\nतो प्यारे!\nअगर जीने की चाह है,\nजीवन को बदलने की चाह है\nतो इस तत्व से लाभ उठाएँ,\nइस मंत्र की महिमा गाएँ,\nइस तत्व को मानवी स्तर पर ले जाएँ!\nजब भी मनुष्य से भेंट हो\nभले ही वह कितना ही महान क्यों न हो,\nकितना प्रबल\nकितना ही शक्तिमान हाकिम क्यों न हो,\nउतने ही निडर हो जाइए\nजितना कि कुत्ते से।\n\nमित्र प्यारे!\nअगर डरोगे, तो निकलेगी बास जिस्म से\nजिसे वह कुत्ते से भी जल्दी सूँघ लेगा\nऔर कुत्ते से भी\nबढ़कर काटेगा!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}