{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tum Aurat Ho | Parul Chandra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/42fa2ad3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":122,"description":"तुम औरत हो | पारुल चंद्रा\n\nक्योंकि किसी ने कहा है, कि बहुत बोलती हो,\nतो चुप हो जाना तुम उन सबके लिए...\nख़ामोशियों से खेलना और अंधेरों में खो जाना, \nसमेट लेना अपनी ख़्वाहिशें,\nऔर कैद हो जाना अपने ही जिस्म में…\nक्योंकि तुम तो तुम हो ही नहीं…\nक्योंकि तुम्हारा तो कोई वजूद नहीं...\nक्योंकि किसी के आने की उम्मीद पर आयी एक नाउम्मीदी हो तुम..\nबोझ समझी जाती हो, माथे के बल बढ़ाती हो..\nजो मानती हो ये सब सच, तो ख़ामोश हो जाओ,\nऔर जो जानती हो ख़ुद को, तो नज़र आओ,\nतो दिखाई दो, तो सुनाई दो, \nतो खिलखिलाओ, गुनगुनाओ,\nक्योंकि तुम कोई गलती नहीं,\nएक सच्चाई हो...\nतुम एक औरत हो…\nतुम तुम हो!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}