{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Khichdi | Anamika","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/43315fe9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":173,"description":"खिचड़ी | अनामिका\n\nइतने बरस बीते, इतने बरस ! \nसन्तोष है तो बस इतना \nकि मैंने ये बाल \nधूप में तो सफेद नहीं किए ! \nइन खिचड़ी बालों का वास्ता, \nदेखा है संसार मैंने भी थोड़ा-सा ! \nदुनिया के हर कोने \nक्या जाने क्या-क्या खिचड़ी पक रही है : \nसंसद में, निर्णायक मंडल में, \nदूर वहाँ इतिहास के खंडहरों में ! \n'चाणक्य की खिचड़ी' से लेकर 'बीरबल की खिचड़ी' तक \nसल्तनतें हैं और रणकौशल ! \nमुझे खिचड़ी-भाषा से कोई शिकायत नहीं ! \nखिचड़ी गरीब मेहनतकश का \nसबसे सुस्वादु और पौष्टिक भोजन है, \nपर मैं सुपली में फटककर \nकुछ कंकड़ चुन लेना चाहती हूँ! \nऔर तब धो-धोकर सीधा डबका लेना चाहती हूँ अपना सच\nसादा ही\nनमक-मिर्च मिलाए बिना ! \nडबकाना चाहती हूँ अपना सच \nउस बड़े सच की हँड़िया में जो साझा है! \nऔर चाहे जो हो- साझी सच्चाई \nकाठ की हंड़िया नहीं है \nकि दुबारा न चढ़े आँच पर ! \nरोज़ वह करती है आग की सवारी, \nरोज़ रगड़घस सहती है हमारी-तुम्हारी ! \nमुझे खिचड़ी-भाषा से कोई शिकायत नहीं। \nछौंक के करछुल में जीरा बराबर \nचटक रहे हैं मेरे सपने- \nइसी में !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}