{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prarthna | Rachit","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/43d46a54\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":"प्रार्थना | रचित\n\nईश्वर,\nध्यान देना…\n\nजब खड़ा होना पड़े मुझे\nतो अपने अस्तित्व से ज़्यादा जगह न घेरूँ।\n\nमैं ऋग्वेद के चरवाहों की करुणा के साथ कहता हूँ—\nमुझे इस अनंत ब्रह्मांड में\n\nमेरे पेट से बड़ा खेत मत देना,\nहल के भार से अधिक शक्ति,\n\nबैल के आनंद से अधिक श्रम मत देना।\nमैं तोलस्तोय के किसान से सीख लेकर कहता हूँ :\n\nमुझे मत देना उतनी ज़मीन\nजो मेरे रोज़ाना के इस्तेमाल से ज़्यादा हो,\n\nहद से हद एक चारपाई जितनी जगह\nजिसके पास में एक मेज़-कुर्सी आ जाए।\n\nमुझे मेरे ज्ञान से ज़्यादा शब्द,\nसत्य से ज़्यादा तर्क मत देना।\n\nसबसे बड़ी बात\nमुझे सत्य के सत्य से भी अवगत करवाना।\n\nमुझे मत देना वह\nजिसके लिए कोई और कर रहा हो प्रार्थना।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}