{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Gawaiyya | Shahanshah Alam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/43e8de63\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":125,"description":"गवैया | शहंशाह आलम \n\nगवैया अपनी पीड़ा को पूरी लय के साथ गाता है\nआज वह न दुःख को बाँधता है न उदासी को\nन धूप को न बादल को न अपनी आत्मा को\nगवैया सेतु को गाता है उसके नीचे बहते जल को गाता है\nरंग को गाता है शहद को गाता है नमक को गाता है\nमहुआ को गाता है जामुन को गाता है नीम को गाता है\nगवैया अपनी धुन की गति और उतार-चढ़ाव में\nगायन की शैली में बस अपने समय को गाता है\nसमय का यह रूपक किसका है जो दुःख से भरा है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}