{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kya Aapko Prem Pasand Hai | Shraddha Upadhyay","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/44332375\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":103,"description":"क्या आपको प्रेम पसंद है ? | श्रद्धा उपाध्याय \n\nमैं पहले भी खो गई थी \nएक खाई की गहराई के भय में \nमैं नहीं सुन पाई थी झरने का संगीत\nशोकगीत लिखने की व्यस्तता में \nसूरज से आँख ना मिला पाने की निराशा में \nमैंने फोड़ी ही अपनी आँखें कृत्रिम रौशनियों को घूरकर\nअतीत के घाव जिन पर लगनी थी समय की मरहम\nउनको लेकर बेवक्त भागी और तोड़े अपने पैर \nक्या मैं हमेशा मुँह धोउंगी आँसुओं से \nऔर समाज सदा रणभूमि होगा \nमैं प्रकृति को सौंपती हूँ अपने सारे शब्द \nऔर वापस लौटती है वहाँ से प्रेम की ही अनुगूंज \nमैं आपसे पूछना चाहती हूँ \nक्या आपको चिड़ियों की चहचहाहट पसंद है","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}