{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Gaza Mein Ramzaan | Shahanshah Alam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/44391f57\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":136,"description":"ग़ज़ा में रमज़ान | शहंशाह आलम\n\nग़ज़ा में रमज़ान का चाँद निकला है\nयह चाँद कितने चक्कर के बाद\nबला का ख़ूबसूरत दिखाई देता है\nकिसी खगोल विज्ञानी को मालूम होगा\nउस लड़की को भी मालूम होगा\nजिसके जूड़े में पिछली ईद वाली रात\nटांक दिया था मैंने यही चाँद\nलेकिन ग़ज़ा में निकला यह चाँद\nग़ज़ा की प्रेम करने वाली लड़कियों को\nउतना ही ख़ूबसूरत दिखाई देता होगा\nजितना मुझसे प्रेम करने वाली लड़की को\nया उन्हें चाँद की जगह बम दिखाई देता होगा\nजिन बमों ने उनके ख़्वाब वाले लड़कों को मार डाला\nया यह चाँद उनमें उकताहट पैदा कर रहा होगा\nकि इस चाँद को इफ्तार में खाया नहीं जा सकता\nग़ज़ा में रमज़ान ऐसा ही तो गुज़रने वाला है\nचाँद ख़ूबसूरत दिखता है तो दिखा करे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}