{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Nanha Sa Keeda | Gyanendrapati","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/4af3ea41\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":130,"description":"एक नन्हा-सा कीड़ा | ज्ञानेन्द्रपति \n \nयह एक नन्हा-सा कीड़ा\nअभी जिसको मसल जाता पैर\nजीवन की क्षणभंगुरता पर विचारने का एक लमहा\nएक ठिठका हुआ क्षण\nजिसको जल्दी से लाँघने में\nनहीं दिखता\nधरती की सिकुड़न में खोये हुए-से इस कीड़े में\nकितने भूकम्पों की स्मृति साँस लेती है।\nइतिहास के कितने युगों की स्मृति\nकि इसके लिए यह कल की ही बात\nजव वनमान्ष ने दोनों अगले पैर उठाए थे\nहाथों के आकार में मानव-सभ्यता ने लिये थे पाँव\nअकारण गंभीर और करुण होने के क्षण में\nनहीं दिखता\nकि यह कीड़ा हमें भी देख रहा है\nकि यह जो बचने की भी कोशिश नहीं करता हुआ निरीह-सा कीड़ा है\nन जाने कितने प्रलयों में छनकर निकली है इसकी जिजीविषा\nऔर इसकी फुदक में\nइतिहास के न जाने कितने अगले युगों तक\nजाने की उमंग है ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}