{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Hum Kya Jaane Qissa Kya Hai | Rahi Masoom Raza","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/4c697a9a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":139,"description":"हम क्या जानें क़िस्सा क्या है  | राही मासूम रज़ा\n\nहम क्या जानें क़िस्सा क्या है हम ठहरे दीवाने लोग\nउस बस्ती के बाज़ारों में रोज़ कहें अफ़्साने लोग\n\nयादों से बचना मुश्किल है उन को कैसे समझाएँ\nहिज्र के इस सहरा तक हम को आते हैं समझाने लोग\n\nकौन ये जाने दीवाने पर कैसी सख़्त गुज़रती है\nआपस में कुछ कह कर हँसते हैं जाने पहचाने लोग\n\nफिर सहरा से डर लगता है फिर शहरों की याद आई\nफिर शायद आने वाले हैं ज़ंजीरें पहनाने लोग\n\nहम तो दिल की वीरानी भी दिखलाते शरमाते हैं\nहम को दिखलाने आते हैं ज़ेहनों के वीराने लोग\n\nउस महफ़िल में प्यास की इज़्ज़त करने वाला होगा कौन\nजिस महफ़िल में तोड़ रहे हों आँखों से पैमाने लोग","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}