{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tumse Alag Hokar | Sarveshwar Dayal Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/4c6ef054\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":169,"description":"तुमसे अलग होकर। सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\n\nतुमसे अलग होकर लगता है\n\nअचानक मेरे पंख छोटे हो गए हैं,\nऔर मैं नीचे एक सीमाहीन सागर में\n\nगिरता जा रहा हूँ।\nअब कहीं कोई यात्रा नहीं है,\n\nन अर्थमय, न अर्थहीन;\nगिरने और उठने के बीच कोई अंतर नहीं।\n\nतुमसे अलग होकर\nहर चीज़ में कुछ खोजने का बोध\n\nहर चीज़ में कुछ पाने की\nअभिलाषा जाती रही\n\nसारा अस्तित्व रेल की पटरी-सा बिछा है\nहर क्षण धड़धड़ाता हुआ निकल जाता है।\n\nतुमसे अलग होकर\nघास की पत्तियाँ तक इतनी बड़ी लगती हैं\n\nकि मेरा सिर उनकी जड़ों से\nटकरा जाता है,\n\nनदियाँ सूत की डोरियाँ हैं\nपैर उलझ जाते हैं,\n\nआकाश उलट गया है\nचाँद-तारे नहीं दिखाई देते,\n\nमैं धरती पर नहीं, कहीं उसके भीतर\nउसका सारा बोझ सिर पर लिए रेंगता हूँ।\n\nतुमसे अलग होकर लगता है\nसिवा आकारों के कहीं कुछ नहीं है,\n\nहर चीज़ टकराती है\nऔर बिना चोट किए चली जाती है।\n\nतुमसे अलग होकर लगता है\nमैं इतनी तेज़ी से घूम रहा हूँ\n\nकि हर चीज़ का आकार\nऔर रंग खो गया है,\n\nहर चीज़ के लिए\nमैं भी अपना आकार और रंग खो चुका हूँ,\n\nधब्बों के एक दायरे में\nएक धब्बे-सा हूँ,\n\nनिरंतर हूँ\nऔर रहूँगा\n\nप्रतीक्षा के लिए\nमृत्यु भी नहीं है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}