{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Pura Din | Gulzar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/4cfbfce8\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":133,"description":"पूरा दिन | गुलज़ार\n\nमुझे खर्ची में पूरा एक दिन, हर रोज़ मिलता है\nमगर हर रोज़ कोई छीन लेता है,\nझपट लेता है, अंटी से\nकभी खीसे से गिर पड़ता है तो गिरने की\nआहट भी नहीं होती,\nखरे दिन को भी खोटा समझ के भूल जाता हूँ मैं\nगिरेबान से पकड़ कर मांगने वाले भी मिलते हैं\n\"तेरी गुज़री हुई पुश्तों का कर्जा है, तुझे किश्तें चुकानी है \"\nज़बरदस्ती कोई गिरवी रख लेता है, ये कह कर\nअभी 2-4 लम्हें खर्च करने के लिए रख ले,\nबकाया उम्र के खाते में लिख देते हैं,\nजब होगा, हिसाब होगा\nबड़ी हसरत है पूरा एक दिन इक बार मैं\nअपने लिए रख लूं,\nतुम्हारे साथ पूरा एक दिन\nबस खर्च\nकरने की तमन्ना है !!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}