{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ghar Rahenge | Kunwar Narayan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/50839b77\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"घर रहेंगे - कुँवर नारायण\n\nघर रहेंगे, हमीं उनमें रह न पाएँगे : \nसमय होगा, हम अचानक बीत जाएँगे : \nअनर्गल ज़िंदगी ढोते किसी दिन हम \nएक आशय तक पहुँच सहसा बहुत थक जाएँगे। \nमृत्यु होगी खड़ी सम्मुख राह रोके, \nहम जगेंगे यह विविधता, स्वप्न, खो के, \nऔर चलते भीड़ में कंधे रगड़ कर हम \nअचानक जा रहे होंगे कहीं सदियों अलग होके। \nप्रकृति औ' पाखंड के ये घने लिपटे \nबँटे, ऐंठे तार-\nजिनसे कहीं गहरा, कहीं सच्चा, \nमैं समझता-प्यार, \nमेरी अमरता की नहीं देंगे ये दुहाई, \nछीन लेगा इन्हें हमसे देह-सा संसार। \nराख-सी साँझ, बुझे दिन की घिर जाएगी : \nवही रोज़ संसृति का अपव्यय दुहराएगी।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}