{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Silbatta | Prashant Bebaar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/50af73b0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":176,"description":"सिलबट्टा | प्रशांत बेबार \n\nवो पीसती है दिन रात लगातार\nमसाले सिलबट्टे पर\nतेज़ तीखे मसाले\nअक्सर जलने वाले\nपीसकर दाँती\nतानकर भौहें\nवो पीसती है हरी-हरी नरम पत्तियाँ\nऔर गहरे काले लम्हे\nसिलेटी से चुभने वाले किस्से\nवो पीसती हैं मीठे काजू, भीगे बादाम\nऔर पीस देना चाहती है\nसभी कड़वी भददी बेस्वाद बातें\nलगाकर आलती-पालती\nलिटाकर सिल, उठाकर सिरहाना उसका\nदोनों हथेलियों में फँसाकर बट्टा\nसीने में सास भरकर\nनथुने फुलाकर\nपसीने से लथपथ\nपीस देना चाहती है\nबार-बार सरकता घूँघट\nचिल्लाहट, छटपटाहट अपनी \nऔर उनकी, जिनके निशान हैं बट्टे पर\nऔर उनकी भी,\nजिनके निशान नहीं चाहती बट्टे पर\nवो पीसती है दिन रात\nखुद को लगातार\nमिलाकर देह का चूरा\nपोटुओं से नमक में यूँ\nबनाती है लज़ीज़ सब कुछ\nवो पीसते-पीसते सिलबट्टे पे उम्र अपनी\nगढ़ती है तमाम मीठे ठंडे सपने\nऔर रख देती है\nबेटी के नन्हे होठों के पोरों पर चुपचाप\nसिलबट्टे से दूर, सिलबट्टे से बहुत दूर।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}