{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Maut Bhi Jaise Khafa Ho Humse | Talat Siddiqui Natori","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/56eb42d7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":169,"description":"मौत भी हम से ख़फ़ा हो जैसे। तलअत सिद्दीक़ी नह्टोरी\n\nमौत भी हम से ख़फ़ा हो जैसे\nज़िंदगी एक सज़ा हो जैसे\n\nदिल के वीराने में वो यूँ आए\nफूल सहरा में खिला हो जैसे\n\nअपनी बर्बादी पे शर्मिंदा हूँ\nये भी मेरी ही ख़ता हो जैसे\n\nअहमियत ये है तुम्हारे ख़त की\nमेरी क़िस्मत का लिखा हो जैसे\n\nदिल मिरा यूँ हुआ पारा-पारा\nआइना टूट गया हो जैसे\n\nतुम मुझे हाथ उठा कर कोसो\nकोई मसरूफ़-ए-दुआ* हो जैसे\nमसरूफ़-ए-दुआ: प्रार्थना में व्यस्त\n\nउन के चेहरे पे वो अश्कों की नमी\nफूल शबनम से धुला हो जैसे\n\nबे-वजह मुझ से बिगड़ बैठे हैं\nमैं ने कुछ उन को कहा हो जैसे\n\nन तवज्जो न पयाम और सलाम\nमुझ से वो रूठ गया हो जैसे\n\nमौज-ए-बेबाक* की मानिंद* हैं वो\nकोई तूफ़ाँ में पला हो जैसे\nमौज-ए-बेबाक: स्वतंत्र लहर\nमानिंद: की तरह\n\nवो ख़फ़ा हो के बहुत शरमाए\nआइना देख लिया हो जैसे\n\nऐसे अंजान बने वो 'तलअ'त'\nमेरा शिकवा न सुना हो जैसे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}