{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Anant Janmon Ki Katha | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5723899d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"अनंत जन्मों की कथा | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी \n\nमुझे याद है\nअपने अनंत जन्मों की  कथा\nपिता ने उपेक्षा की\nसती हुई मैं\nचक्र से कटे मेरे अंग-प्रत्यंग\nजन्मदात्री माँ ने अरण्य में छोड़ दिया असहाय\nपक्षियों ने पाला\nशकुंतला कहलाई\nजिसने प्रेम किया\nउसी ने इनकार किया पहचानने से\nसीता नाम पड़ा\nधरती से निकली\nसमा गई अग्नि-परीक्षा की धरती में\nजन्मते ही फेंक दी गई आम्र कुंज में\nआम्रपाली कहलाई;\nसुंदरी थी\nइसलिए पूरे नगर का हुआ मुझ पर अधिकार\nजली मैं वीरांगना\nबिकी मैं वारांगना \nदेवदासी द्रौपदी \nकुलवधू नगरवधू\nकितने-कितने मिले मुझे नाम-रूप\nपृथ्वी, पवन\nजल, अग्नि, गगन\nमरु, पर्वत, वन\nसबमें व्याप्त है मेरी व्यथा।\nमुझे याद है\nअपने अनंत जन्मों की कथा","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}