{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Hum Laut Jayenge |  Shashiprabha Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/57501c0b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":153,"description":"हम लौट जाएंगे | शशिप्रभा तिवारी\n\nकितने रात जागकर \nहमने तुमने मिलकर  \nसपना बुना था \nकभी इस नीम की डाल पर बैठ \nकभी उस मंदिर कंगूरे पर बैठ \nकभी तालाब के किनारे बैठ \nकभी कुएं के जगत पर बैठ \nबहुत सी कहानियां \nमैं सुनाती थी तुम्हें \nताकि उन कहानियों में से \nकुछ अलग कहानी \nतुम लिख सको\nऔर अपनी तकदीर \nबदल डालो\n\nकितने रात जागकर \nहमने तुमने मिलकर \nसपना बुना था \n\nसाथ तुम्हारे हम भी \nदुनिया के रंग देख पाते!\n लेकिन, परंतु, \nऔर बहुत से सवाल\nव्यवस्था-व्यवसाय!\nयूं छूट गईं, \nउन दिवारों पर\nनाहक, भाग्य बदलने की\nकोशिश में तुम \nरोज पिसती रहीं होंगी,\nअपना दुख छिपातीं होंगी \n\nकितने रात जागकर \nहमने तुमने मिलकर \nसपना बुना था \n\nबंद दरवाज़े के\nपीछे का सच\nकौन जान सकता है?\nहम तो संसार में \nखाली हाथ आए थे \nऔर खाली हाथ ही लौट \nजाएंगे।\nउस नीम की डाल को न देखेंगे!\nन उस बसेरे को\nन उस बस्ती को\nउजड़े हुए, लोग \nबसाए घर के \nउजड़ने का दर्द भला \nक्या महसूस करेंगे?\n\nकितने रात जागकर \nहमने तुमने मिलकर \nसपना बुना था।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}