{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aaj Ki Raat Tujhe | Gopaldas Neeraj","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5781e537\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":218,"description":"आज की रात तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँ । गोपालदास नीरज\n\nआज की रात तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँ\nकौन जाने यह दिया सुबह तक जले न जले?\n\nबम बारूद के इस दौर में मालूम नहीं\nऐसी रंगीन हवा फिर कभी चले न चले।\n\nज़िंदगी सिर्फ़ है ख़ुराक टैंक तोपों की\nऔर इंसान है एक कारतूस गोली का\n\nसभ्यता घूमती लाशों की इक नुमाइश है\nऔर है रंग नया ख़ून नई होली का।\n\nकौन जाने कि तेरी नर्गिसी आँखों में कल\nस्वप्न सोए कि किसी स्वप्न का मरण सोए\n\nऔर शैतान तेरे रेशमी आँचल से लिपट\nचाँद रोए कि किसी चाँद का कफ़न रोए।\n\nकुछ नहीं ठीक है कल मौत की इस घाटी में\nकिस समय किसके सबेरे की शाम हो जाए\n\nडोली तू द्वार सितारों के सजाए ही रहे\nऔर ये बारात अँधेरे में कहीं खो जाए।\n\nमुफ़लिसी भूख ग़रीबी से दबे देश का दुख\nडर है कल मुझको कहीं ख़ुद से न बाग़ी कर दे\n\nज़ुल्म की छाँह में दम तोड़ती साँसों का लहू\nस्वर में मेरे न कहीं आग अंगारे भर दे।\n\nचूड़ियाँ टूटी हुई नंगी सड़क की शायद\nकल तेरे वास्ते कंगन न मुझे लाने दे\n\nझुलसे बाग़ों का धुआँ खोए हुए पात कुसुम\nगोरे हाथों में न मेहँदी का रंग आने दें।\n\nयह भी मुमकिन है कि कल उजड़े हुए गाँव गली\nमुझको फ़ुर्सत ही न दें तेरे निकट आने की\n\nतेरी मदहोश नज़र की शराब पीने की\nऔर उलझी हुई अलकें तेरी सुलझाने की।\n\nफिर अगर सूने पेड़ द्वार सिसकते आँगन\nक्या करूँगा जो मेरे फ़र्ज़ को ललकार उठे?\n\nजाना होगा ही अगर अपने सफ़र से थक कर\nमेरी हमराह मेरे गीत को पुकार उठे।\n\nइसलिए आज तुझे आख़िरी ख़त और लिख दूँ\nआज मैं आग के दरिया में उतर जाऊँगा\n\nगोरी-गोरी-सी तेरी संदली बाँहों की क़सम\nलौट आया तो तुझे चाँद नया लाऊँगा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}