{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Cheekho Dost | Pratibha Katiyar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/58190d46\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":153,"description":"चीख़ो दोस्त - प्रतिभा कटियार\n\nचीख़ो दोस्त\nकि इन हालात में\n\nअब चुप रहना गुनाह है\nऔर चुप भी रहो दोस्त\n\nकि लड़ने के वक़्त में\nमहज़ बात करना गुनाह है\n\nफट जाने दो गले की नसें\nअपनी चीख़ से\n\nकि जीने की आख़िरी उम्मीद भी\nजब उधड़ रही हो\n\nतब गले की इन नसों का\nसाबुत बच जाना गुनाह है\n\nचलो दोस्त\nकि सफ़र लंबा है बहुत\n\nठहरना गुनाह है\nलेकिन कहीं न जाते हों जो रास्ते\n\nउन रास्तों पर  बेसबब चलते  जाना\nभी तो गुनाह है\n\nहँसो दोस्त\nउन निरंकुश होती सत्ताओं पर\n\nजो अपनी घेरेबंदी में घेरकर, गुमराह करके\n\nहमारे ही हाथों हमारी तक़दीरों पर\nलगवा देते हैं ताले\n\nकि उनकी कोशिशों पर\nनिर्विकार रहना गुनाह है\n\nऔर रो लो दोस्त कि\nबेवजह ज़िंदगी से महरूम कर दिए गए लोगों के\n\nलिए न रोना भी गुनाह है\nमर जाओ दोस्त कि\n\nतुम्हारे जीने से\nजब फ़र्क़ ही न पड़ता हो दुनिया को\n\nतो जीना गुनाह है\nऔर जियो दोस्त कि\n\nबिना कुछ किए\nयूँ ही\n\nमर जाना गुनाह है...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}