{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Char Prem Kavita | Madhusudan Anand","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5ad20383\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":165,"description":"चार प्रेम कविता | मधुसुदन आनंद\nयह जो तुम्हारे हमारे बीच हुआ\nऔर जो हो रहा है\nऔर जो होता रहेगा\nउसे कभी भूलकर भी\nमत कहना प्रेम...\n \nयह महाविस्फोट के कोई\nतेरह अरब सत्तर करोड़ साल बाद\nमलबे के दो छोटे-छोटे टुकड़ों का\nआपसी आकर्षण है\nजिसके लिए सारा यूनिवर्स\nतमाम आकाशगंगाएँ और सौरमंडल\nऔर तारे कम पड़ गए\n \nसिर्फ पृथ्वी ही बनी वह जगह\nजो खुद तमाम खिंचावों\nऔर बलों के बावजूद\nहमारे लिए एक रस्सी की तरह तन गई\n \nपृथ्वी ने ही किया हमारा कायांतरण\nएक तरफ से तुम\nदूसरी तरफ से मैं\nरस्सी पर चढ़ गए\n \nआधी दूरी तक तुम\nआधी दूरी तक मैं\nइस रस्सी पर चल कर आते हैं\nन तुम मेरे बीच से\nनिकल पाती हो और ना मैं\nदोनों एक-दूसरे को छू कर \nवापस लौट आते हैं\nसिरों पर और फिर चल पड़ते हैं\nयह सिर्फ एक यात्रा है आधी-अधूरी\n \nप्रेम होता तो मैं तुम में मिल जाता\nया तुम मुझसे\nऔर इस तरह\nकोई तो एक सिरे से\nदूसरे सिरे तक पहुँच जाता।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}