{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chanderi | Kumar Ambuj ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5ad47dab\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"चँदेरी | कुमार अम्बुज\n\nचंदेरी मेरे शहर से बहुत दूर नहीं है \nमुझे दूर जाकर पता चलता है \nबहुत माँग है चंदेरी की साड़ियों की \n\nचँदेरी मेरे शहर से इतनी क़रीब है \nकि रात में कई बार मुझे \nसुनाई देती है करघों की आवाज़ \nजब कोहरा नहीं होता \nसुबह-सुबह दिखाई देते हैं चँदेरी के किले के कंगूरे \n\nचँदेरी की दूरी बस इतनी है \nजितनी धागों से कारीगरों की दूरी\n\nमेरे शहर और चँदेरी के बीच \nबिछी हुई है साड़ियों की कारीगरी \nइस तरफ़ से साड़ी का छोर खींचो तो \nदूसरी तरफ़ हिलती हैं चँदेरी की गलियाँ\nगलियों की धूल से \nसाड़ी को बचाता हुआ कारीगर \nसेठ के आगे रखता है अपना हुनर \n\nमैं कई रातों से परेशान हूँ \nचँदेरी के सपने में दिखाई देते हैं मुझे \nधागों पर लटके हुए कारीगरों के सिर\nचँदेरी की साड़ियों की दूर-दूर तक माँग है \nमुझे दूर जाकर पता चलता है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}