{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Santaan Saate | Nilesh Raghuvanshi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5e4c6bd7\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":111,"description":"संतान साते - नीलेश रघुवंशी \n\nमाँ परिक्रमा कर रही होगी पेड़ की\nहम परिक्रमा कर रहे हैं पराये शहर की\nजहाँ हमारी इच्छाएँ दबती ही जा रही हैं ।\nसात पुए और सात पूड़ियाँ थाल में सजाकर\nरखी होंगी नौ चूड़ियाँ\nआठ बहन और एक भाई की ख़ुशहाली\nऔर लंबी आयु\nपेड़ की परिक्रमा करते\nकभी नहीं थके माँ के पाँव।\nमाँ नहीं समझ सकी कभी\nजब माँग रही होती है वह दुआ\nहम सब थक चुके होते हैं जीवन से।\nमाँ के थाल में सजी होंगी\nसात पूड़ियाँ और सात पुए\nपूजा में बेख़बर माँ नहीं जानती\nउसकी दो बेटियाँ\nपराये शहर में भूखी होंगी\nसबसे छोटी और लाड़ली बेटी\nजिसके नाम की पूड़ी\nइठला रही होगी माँ के थाल में \nपूड़ी खाने की इच्छा को दबा रही होती है ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}