{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Meri Khata | Amrita Pritam ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5efa6094\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":140,"description":"मेरी ख़ता । अमृता प्रीतम\nअनुवाद : अमिया कुँवर\n\nजाने किन रास्तों से होती\nऔर कब की चली\n\nमैं उन रास्तों पर पहुँची\nजहाँ फूलों लदे पेड़ थे\n\nऔर इतनी महक थी—\nकि साँसों से भी महक आती थी\n\nअचानक दरख़्तों के दरमियान\nएक सरोवर देखा\n\nजिसका नीला और शफ़्फ़ाफ़ पानी\nदूर तक दिखता था—\n\nमैं किनारे पर खड़ी थी तो दिल किया\nसरोवर में नहा लूँ\n\nमन भर कर नहाई\nऔर किनारे पर खड़ी\n\nजिस्म सुखा रही थी\nकि एक आसमानी आवाज़ आई\n\nयह शिव जी का सरोवर है...\nसिर से पाँव तक एक कँपकँपी आई\n\nहाय अल्लाह! यह तो मेरी ख़ता\nमेरा गुनाह—\nकि मैं शिव के सरोवर में नहाई\nयह तो शिव का आरक्षित सरोवर है\n\nसिर्फ़... उनके लिए\nऔर फिर वही आवाज़ थी\n\nकहने लगी—\nकि पाप-पुण्य तो बहुत पीछे रह गए\n\nतुम बहूत दूर पहुँचकर आई हो\nएक ठौर बँधी और देखा\n\nकिरनों ने एक झुरमुट-सा डाला\nऔर सरोवर का पानी झिलमिलाया\n\nलगा—जैसे मेरी ख़ता पर\nशिव जी मुस्करा रहे...","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}