{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Laut ti Sabhyatayein | Anjana Tandon","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/5f7e650a\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":133,"description":"लौटती सभ्यताएँ | अंजना टंडन\n\nविश्वास की गर्दन प्रायः\nलटकती है संदेह की कीलों पर,\n\n“कहीं कुछ तो है” का भाव दरअसल\nदिमाग की दबी आवाज़ है\nजो अक्सर छोड़ देती है\nप्रशंसा में भी कितनी खाली ध्वनियाँ,\n\nसंदेह के कान\nआत्ममुग्धता की रूई से बंद है\nआँखें ऊगी हैं पूरी देह पर और\nखून में है दुनियावी अट्टाहास ,\n\nकंठ भर तंज\nदिल के मर्म को कभी जान नहीं पाएगा,\n\nमृत्यु बाद ही धुले थे\nबुल्लेशाह ,मीरा और अमृता के दाग,\n\n वैसे तो हर सभ्यता प्रेम से जन्मती है\nविश्वास पर पनपती है\nऔर संदेह की हवा में सांस तोड़ती है,\nपर भुक्तभोगी जानते हैं कि इतिहास झुठला कर\n इन दिनों उसके रक्तरंजित पदचिन्ह, उल्टे पाँव लौटने के सिम्त दर्ज हो रहे है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}