{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Beghar Log | Jaiprakash Kardam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6055ee68\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":134,"description":"बेघर लोग - जयप्रकाश कर्दम \n\nउनको भी प्यारी है\nअपनी और अपने परिवारों की ज़िंदगी\nकरना चाहते हैं वे भी\nसरकार के सभी आदेशों, निर्देशों का पालन\nअपनी ज़िंदगी की सुरक्षा के लिए\nरहना चाहते हैं अपने\nघरों के अंदर\nइसलिए निकल रहे हैं वे\nअपने दड़बों से बाहर\nलौट रहे हैं अपने\nगाँव-घरों की ओर\nफटे हाल, नंगे पाँव\nभूख और थकान की मार झेलते\nसिर पर सामान की पोटली में\nअपना घर उठाए\nसाइकिल पर\nरिक्शा-ठेले में लादकर या\nहाथों से छोटे बच्चों के हाथ पकड़कर\nपैदल ही\nउन्हें अपने साथ घसीटते हुए\nवृद्धों और बीमारों को\nपीठ और कंधों पर लादे\nमृत बच्चों को गोद में उठाए\nकोरोना के ख़तरे का\nसामना करते हुए\nआँखों में कोरोना से भी अधिक\nआने वाले कल की\nभूख का भय लिए\nगिरते, पड़ते, ठोकरें खाते\nऊपर से\nपुलिस की लाठी और गालियों का\nप्रसाद पाते हुए\nतमाम दुःख और यातनाएँ\nसहते हुए भी\nतय कर रहे हैं वे\nसैंकड़ों-हज़ारों किलोमीटर की दूरी\nअपने घर पहुँचने की जल्दी में\nमहानगरों को\nबनाने और बसाने वाले\nबेघर लोग।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}