{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":" Aara Machine | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/609cb5d2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":149,"description":"आरा मशीन - विश्वनाथ-प्रसाद-तिवारी\n\nचल रही है वह\nइतने दर्प में\nकि चिनगारियाँ छिटकती हैं उससे\nदौड़े आ रहे हैं\nअगल-बगल के यूकिलिप्टस\nऔर हिमाचल के देवदारु\nउसके आतंक में खिंचे हुए\nदूर-दूर अमराइयों में\nपक्षियों का संगीत गायब हो गया है\nगुठलियाँ बाँझ हो गई हैं\nउसकी आवाज से\nमेरा छोटा बच्चा देख रहा है उसे\nकौतुक से\nकि कैसे चलती है वह\nकैसे अपने आप एक लकड़ी\nदूसरी को ठेलकर आगे निकल जाती है\nऔर अपना कलेजा निकालकर\nसंगमरमर की तरह चमकने लगती है\nमेरा बच्चा देख रहा है अचरज से\nअपने समय का सबसे बड़ा चमत्कार\nतेज नुकीले दाँत\nघूमता हुआ पहिया और पट्टा\nबच्चा किलकता है ताली बजाकर\nमैं सिहर जाता हूँ\nअभी वह मेरे सीने से गुजरेगी\nमेरे भीतर से एक कुर्सी निकालेगी\nराजा के बैठने के लिए\nराजा बैठेगा सिंहासन पर\nऔर वन-महोत्सव मनाएगा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}