{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Bachao | Uday Prakash","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/62c93649\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":210,"description":"बचाओ - उदय प्रकाश \n\nचिंता करो मूर्द्धन्य 'ष' की\nकिसी तरह बचा सको तो बचा लो ‘ङ’\nदेखो, कौन चुरा कर लिये चला जा रहा है खड़ी पाई\nऔर नागरी के सारे अंक\nजाने कहाँ चला गया ऋषियों का “ऋ'\nचली आ रही हैं इस्पात, फाइबर और अज्ञात यौगिक\nधातुओं की तमाम अपरिचित-अभूतपूर्व चीज़ें\n\nकिसी विस्फोट के बादल की तरह हमारे संसार में\nबैटरी का हनुमान उठा रहा है प्लास्टिक का पहाड़\nऔर बच्चों के हाथों में बोल रही है कोई\nडरावनी चीज़\nडींप...डींप...डींप...\nबचा लो मेरी नानी का पहियोंवाला काठ का नीला घोड़ा\nसंभाल कर रखो अपने लटूटू\nपतंगें छुपा दो किसी सुरक्षित जगह पर\nदेखो, हिलता है पृथ्वी पर\nअमरूद का अंतिम पेड़\nउड़ते हैं आकाश में पृथ्वी के अंतिम तोते\nबताएँ सारे विद्दान्‌\nमैं कहाँ पर टाँग दूँ अपने दादा की मिरजई\nकिस संग्रहालय को भेजूँ पिता का बसूला\nमाँ का करधन और बहन के विछुए\n मैं किस सरकार को सौपूँ हिफ़ाज़त के लिए\nमैं अपील करता हूँ राष्ट्रपति से कि\nवे घोषित करें\nखिचड़ी, ठठेरा, मदारी, लोहार, किताब, भड़भूँजा,\nकवि और हाथी को\nविलुप्तप्राय राष्ट्रीय प्राणी\nवैसे खड़ाऊँ, दातुन और पीतल के लोटे को\nबचाने की इतनी सख्त ज़रूरत नहीं है\nरथ, राजकुमारी, धनुष, ढाल और तांत्रिकों के\nसंरक्षण के लिए भी ज़रूरी नहीं है कोई क़ानून\nबचाना ही हो तो बचाए जाने चाहिए\nगाँव में खेत, जंगल में पेड़, शहर में हवा,\nपेड़ों में घोंसले, अख़बारों में सच्चाई, राजनीति में\nनैतिकता, प्रशासन में मनुष्यता, दाल में हल्दी\nक्या कुम्हार, धर्मनिरपेक्षता और\nएक-दूसरे पर भरोसे को बचाने के लिए\nनहीं किया जा सकता संविधान में संशोधन\nसरदार जी, आप तो बचाइए अपनी पगड़ी\nऔर पंजाब का टप्पा\nमुल्ला जी, उर्दू के बाद आप फ़िक्र करें कोरमे के शोरबे का\nज़ायका बचाने की\nइधर मैं एक बार फिर करता हूँ प्रयत्न\nकि बच सके तो बच जाए हिंदी में समकालीन कविता।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}