{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Seene Me Kya Hai Tumhare | Akshay Upadhyay","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/62df88d0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":116,"description":"सीने में क्या है तुम्हारे / अक्षय उपाध्याय\n\nकितने सूरज हैं तुम्हारे सीने में\nकितनी नदियाँ हैं\nकितने झरने हैं\n\nकितने पहाड़ हैं तुम्हारी देह में\nकितनी गुफ़ाएँ हैं\n\nकितने वृक्ष हैं\nकितने फल हैं तुम्हारी गोद में\n\nकितने पत्ते हैं\nकितने घोंसले हैं तुम्हारी आत्मा में\nकितनी चिड़ियाँ हैं\n\nकितने बच्चे हैं तुम्हारी कोख में\nकितने सपने हैं\nकितनी कथाएँ हैं तुम्हारे स्वप्नों में\n\nकितने युद्ध हैं\nकितने प्रेम हैं\n\nकेवल नहीं है तो वह मैं हूँ\nअभी और कितना फैलना है मुझे\nकितना और पकना है मुझे\nकहो\nमैं भी\nतुम्हारी जड़ों के साथ उग सकूँ\nकितने सूरज हैं तुम्हारे सीने में\nकितने सूरज?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}