{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mitr | Ashwini ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/63854dc3\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":127,"description":"मित्र  | अश्विनी \n\nलक्ष्य को सदा चेताए, \nतेरी त्रुटि कभी न छुपाए,\nतेरा क्रोध भी सह जाए, \nजो भटकने न दे मार्ग से, वह मित्र है ।\n\nमित्र का हृदय निर्मल, विशाल, \nमित्र ही बने मित्र की ढाल, \nआँच न दे आने मित्र पर, \nजो दे काल को टाल, वह मित्र है ।\n\nक्षुब्ध मन को बहलाता मित्र है, \nअसफलता को करता सहज,\n ढांढस बंधाता मित्र है ।\nमन की तपती हुई रेत पर, \nठंडा जल छिड़काता मित्र है।\n \nकंधे पर ख़ुशी से उठाता मित्र है, \nदुख में उस पर सहलाता मित्र है, \nअंत में उठाता उसी पर, अश्रु बहाता मित्र है ।\n\nनिरपेक्ष, निष्काम संबंध है मित्रता, \nसंबंधों का शीर्ष है मित्रता, \nजीवन का अप्रतिम संबंध है मित्रता, \nसबसे पवित्र संबंध है मित्रता ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}