{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Yatra | Naresh Saxena","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/63adb549\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":137,"description":"यात्रा | नरेश सक्सेना \n\nनदी के स्रोत पर मछलियाँ नहीं होतीं \nशंख–सीपी मूँगा-मोती कुछ नहीं होता नदी के स्रोत पर \nगंध तक नहीं होती \nसिर्फ़ होती है एक ताकत खींचती हुई नीचे \nजो शिलाओं पर छलाँगें लगाने पर विवश करती है\nसब कुछ देती है यात्रा \nलेकिन जो देते हैं धूप-दीप और \nजय-जयकार देते हैं \nवही मैल और कालिख से भर देते हैं\nधुआँ-धुआँ होती है नदी \nबादल-बादल होती है नदी \nलौटती है फिर से उन्हीं निर्मल ऊँचाइयों की ओर\nलेकिन इस यात्रा में कोई भी नहीं देता साथ \nवे शिलाएँ भी नहीं \nजो साथ चलने की कोशिश में रेत हो गई थीं\nवापसी की यात्रा में \nनदी होती है \nरंगहीन \nगंधहीन \nस्वादहीन।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}