{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tum Aaye | Pratibha Katiyar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/63d21aa2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":148,"description":"तुम आए । प्रतिभा कटियार\n\nआज एक नदी मुझसे मिलने आई मेरे घर\n\nफिर आया एक पूरा जंगल\nआया जंगल तो आए परिंदे भी\n\nफिर मैंने देखा खिड़की से झाँक रहा था बादल\nलिए ढेर सारी बारिश\n\nखोली खिड़की तो आ गया बादल भी बारिश समेत\nअलसाता इठलाता समंदर आया कुछ देर बाद\n\nराग मल्हार आया तो साथ आया मारवा भी\nमीर आए बाद में पहले फ़ैज़ और ग़ालिब आए\n\nपीले लिबास में सजी मुस्कुराहटें आईं आहिस्ता-आहिस्ता\nरजनीगंधा आए तमाम साथ अपने लाए सूरजमुखी\n\nतुम आए तो आज इस घर में देखो न\nचला आया क़ुदरत का समूचा कारोबार\n\nइस धरती को ख़ूबसूरत बनाने का ख़्वाब\nजो रहता था इस घर में\n\nये सब आए उस ख़्वाब को बचाने की ख़ातिर\nतुम आए तो आई उम्मीद, शांति, प्यार\n\nतुम आए तो आई बहार\nजब देख रही थी मैं इन सबको अपने घर में\n\nआँखें खुली हुई थीं कि ये कोई ख़्वाब नहीं था\nकि मेरी हथेलियाँ जब हों तुम्हारे हाथों में\n\nख़्वाब कोई नामुमकिन कहाँ रह जाता है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}