{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mann Bahut Sochta Hai | Agyeya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/6517ef3d\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":106,"description":"मन बहुत सोचता है | अज्ञेय\n\nमन बहुत सोचता है कि उदास न हो \nपर उदासी के बिना रहा कैसे जाए? \nशहर के दूर के तनाव-दबाव कोई सह भी ले, \nपर यह अपने ही रचे एकांत का दबाव सहा कैसे जाए! \nनील आकाश, तैरते-से मेघ के टुकड़े, \nखुली घास में दौड़ती मेघ-छायाएँ, \nपहाड़ी नदी : पारदर्श पानी, \nधूप-धुले तल के रंगारंग पत्थर, \nसब देख बहुत गहरे कहीं जो उठे, \nवह कहूँ भी तो सुनने को कोई पास न हो— \nइसी पर जो जी में उठे वह कहा कैसे जाए! \nमन बहुत सोचता है कि उदास न हो, न हो, \nपर उदासी के बिना रहा कैसे जाए!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}